महासमुन्द
आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या भोज
01-Oct-2025 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,1अक्टूूबर। राष्ट्रीय पोषण माह एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्याओं का सम्मान और उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के लिए कल महासमुंद के शहरी सेक्टर के विश्वकर्मा नगर 01 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र दलदली रोड में बच्चों का पूजन कर उन्हें कन्या भोज कराया गया। उन्हें खाने में चावल-दाल, पूड़ी, मौसमी फल एवं अन्य पौष्टिक चीजों से बनी खीर, प्रसाद आदि परोसा गया। परियोजना के सेक्टर पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं को सम्मान देना, उनके बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुनिश्चित करना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू चंद्राकर, मितानिन, स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे