महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष : चेहरे की सिलवटें बताती हैं कि भरोसा जब तडक़ा तो आवाज नहीं आई लेकिन जिंदगी भर का दर्द दे गया...
01-Oct-2025 4:17 PM
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष : चेहरे की सिलवटें बताती हैं कि भरोसा जब तडक़ा तो आवाज नहीं आई लेकिन जिंदगी भर का दर्द दे गया...

बेटों और बहुुओं से सताए गए बुजुर्गों के लिए आशियाना वृद्धाश्रम जीने और ठहरने का सहारा बना

उत्तरा विदानी

महासमुंद,1 अक्टूूबर (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)। आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस है। ऐसे में आशियाना वृद्धाश्रम महासमुंद की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह रूह कंपाने वाली है। यहां जिले के अलावा दीगर जिले से भी आकर बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें कुल 19 महिलाएं व 4 पुरुष शामिल हैं।

वृद्धाश्रम से निकली तमाम कहानियों में बुजुर्ग माता-पिता की उपेक्षा और प्रताडऩा की पीड़ा साफ  झलकती है। अपने बेटों और बहुुओं से सताए गए बुजुर्गों के लिए आशियाना वृद्धाश्रम उनके जीने और ठहरने का सहारा बना हुआ है। इनके चेहरे की सिलवटें साफ कहती हैं कि भरोसा केतडक़ने की आवाज भले न आती हों पर इसका दर्द जिंदगी भर सताती है। इनमें से हर एक का कहना है कि माता-पिता जीवनभर अपने बच्चों को संवारते हैं, लेकिन बुढ़ापे में वही बच्चे जब सहारा देने की बजाय उन्हें प्रताडऩा दें तो यह सबसे बड़ा दर्द होता है।

आशियाना वृद्धाश्रम की इंचार्ज रुचि ठाकुर के मुताबिक कुछ बुजुर्गों के परिवार को बुलाकर समझाया बुझाया तो अब तक 6 बुजुर्गों की घर वापसी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि परिवार के हालात कैसे हैं इसके लिए पहले काउंसिलिंग भी होती है। और जब लगने लगता है कि बुजुर्ग बेसहारा रह गया तो आशियाना में सहारा दे दिया जाता है।

 

लारी बिलासपुर की 75 वर्षीय रजंती बाई साहू बताती हैं कि बेटों ने मारपीट की तो सहा नहीं गया। वह अपने ही बेटों की मारपीट और मानसिक यातनाओं से तंग आकर घर छोडऩे को मजबूर हुईं। रिश्तेदारों के घर कुछ समय बिताने के बाद आशियाना वृद्धाश्रम आ गईं। अब यहां वह शांति और सम्मान के साथ जीवन बिता रही हैं। लेकिन उनकी पीड़ा यही है कि वारिश होने के बावजूद लावारिश की तरह रह रही हैं, पता नहीं अंतिम विदाई के वक्त बेटे आएंगे भीकि नहीं? 

इसी तरह आरंग की 73 वर्षीय तीजन बाई देवांगन की भी व्यथा कम नहीं है। तीजन कहती है-पांच बेटे होने के बावजूद उन्होंने उन्हें सहारा नहीं मिला। मानसिक प्रताडऩा झेलते-झेलते तीजन को भीख मांगकर गुजारा करना पड़ा। सामुदायिक बैठक के बाद थोड़े समय तक स्थिति सुधरी। लेकिन फिर भी उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। अफसोस हुआ तो खुद आए और उसे घर लेकर गए।

महासमुंद की 65 वर्षीय दुखन बाई मारकण्डे की भी यही कहानी है कि बेटे-बहुओं ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आश्रम से पता लगाया और 28 जुलाई 2025 को वे आश्रम आईं गईं लेकिन यहां कुछ महीने गुजारने के बाद बेटे अपनी मां को लेने खुद आश्रम पहुंचा तो आश्रम प्रबंधन की पहल पर उन्हें समझाइश देकर घर भेजा गया।


अन्य पोस्ट