महासमुन्द

बहनों के लिए भाई बनकर सेवा करूगा -योगेश्वर
01-Oct-2025 3:28 PM
 बहनों के लिए भाई बनकर सेवा करूगा -योगेश्वर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1अक्टूूबर। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर उनकी सेवा करेंगे। बहनों की सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया है। इसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, ऐसी बहनें जिनकी शादी होने वाली है, को शादी का जोड़ा, इसके अलावा माताओं.बहनों को साड़ी वितरण भी किया।

इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन करने वाले मंडलियों को मांदर एवं ढोलक भी भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थें।

ज्ञात हो कि इस वर्ष भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया था। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल मालाओं के साथ करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।  इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन में परिवार सहित शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ रमन सिंह रुद्राभिषेक में शामिल हुए। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी रुद्राभिषेक में शामिल हुईं। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डा. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल सहित अन्य नेता,पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर माताओं बहनों को साड़ी वितरण किया। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व के दौरान स्वास्थ्यगत कारणों से पर्व का आयोजन नहीं कर पाए। इस कारण उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर माताओं.बहनों को भेंट दिया। कहा कि अब से क्षेत्र में जितने भी बहनों का विवाह होगा, उनको भेंट स्वरूप शादी का जोड़ा प्रदान करेंगे। इस कार्य की शुरुआत उन्होंने सोमवार को अपने जन्मदिन कार्यक्रम में किया। वहां उपस्थित बहनों को शादी के लिए जोड़ा, जिसमें घाघरा, चोली शामिल है। जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट किया गया।


अन्य पोस्ट