महासमुन्द

नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर गांव पहुंचे तोरण यादव का स्वागत
01-Oct-2025 3:08 PM
नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर गांव पहुंचे तोरण यादव का स्वागत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1अक्टूूबर। महासमुंद जिले के तोरण यादव ने दिल्ली में आयोजित नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपने जन्मभूमि ग्राम खट्टी पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने आरती उतारकर उनका फू ल माला से भव्य स्वागत किया और नारियल भेंट की। तोरण यादव के कांस्य पदक जीतने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।

मालूम हो कि तोरण यादव वर्तमान में बीपीएड की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही गांव में बच्चों को योगासन सिखाते हैं। इसके अलावा नेशनल के लिए खो खो, कबड्डी के खिलाड़ी तैयार कर रहे हंै।

 इस मौके पर सरपंच अनीता मोती मेहरा,उप सरपंच प्रभा ध्रुवंशी,मिथिलेश यादव, गजेंद्र साह, सावित्री साह, जनपद सदस्य पुष्पा बाई ध्रुव, ग्राम प्रमुख राजेश निषाद, दिनेश ध्रुव, खेमराज ध्रुवंशी, दूज राम पटेल, रामकुमार पटेल, गोविंद यादव, श्रीकांत शर्मा, प्रखर साहू, राजू मिर्धा, मोतीलाल मेहरा, वेदराज मेहरा, करण तिवारी, अर्जुन तिवारी, प्रेमलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट