महासमुन्द

राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता
30-Sep-2025 4:17 PM
राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप  नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 सितंबर। पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 का आयोजन मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा नई दिल्ली में 27 से 28 सितंबर तक पैरा योगासन स्पोट्र्स प्रमोशन कमेटी ऑफ योगासन भारत द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 275 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से 2 खिलाड़ी तोरण यादव एवं प्रीति यादव शामिल हुए।

राष्ट्रीय योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लिया है। तोरण यादव पिता डेरहा यादव ग्राम पंचायत खट्टी महासमुंद के निवासी हैं। तोरण ग्राम पंचायत खट्टी में योगा अभ्यास करते हुए गांव के योगा खिलाडिय़ों को अभ्यास कराते हैं साथ ही शारीरिक शिक्षा बीपीएड की पढ़ाई मनसा कॉलेज भिलाई में कर रहे हैं।

जबकि प्रीति यादव पिता रमेश यादव फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा में रहते हुए पैरा एथलेटिक्स में पदक जीतने में सफलता हासिल किया था।  इस बार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने पर राज्य खेल अलंकार से पुरस्कृत किया गया हैं। पहला राष्ट्रीय योगासन स्पोट्र्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में प्रीति ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ ही चैंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल किया है।

पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 में दोनों खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन करने के साथ तोरण यादव के कांस्य पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई प्राचार्य डॉ.् स्मिता सक्सेना एवं खेल अधिकारी डॉ. मेजर सिंह, जिला पैरा स्पोट्र्स संघ महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू एवं गणेश राम कोसरे, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र देवांगन, डॉक्टर विकास अग्रवाल, पुर्नेंद्र चंद्राकर, स्पोट्र्स ऑफिसर पीजी कॉलेज दिलीप लहरे, राकेश ठाकुर, शिवेंद्र यादव, सविता निषाद, सत्यनारायण दुर्गा, प्रभा साहू, एवन साहू, फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ, खेल संघ एवं खिलाडय़िों ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट