महासमुन्द
पालिका अध्यक्ष पहुंचे दुर्गा पंडाल, पूजा कर नगर व क्षेत्र की खुशहाली की कामना
29-Sep-2025 6:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 सितंबर। नवरात्र पंचमी अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू नगर के विभिन्न वार्डों में विराजित पंडालों में महादुर्गा के आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने पंडालों में माता का दर्शन पूजा कर नगर व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने संध्या पूजा आरती में शांिंंंंंंंल होकर सभी की मनोकामना पूरी करने माता से प्रार्थना की। श्री साहू ने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने दुर्गा समितियों का उत्साहवर्धन किया। पंडालों में पहुंचते ही दुर्गा समिति के युवाओं ने उनका श्रीफ ल, तिलक लगाकर स्वागत किया। अनेक स्थानों पर वे जस सेवा समितियों के साथ माता सेवा में सहभागी बने। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता व वार्डों के दुर्गा समितियों के युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे