महासमुन्द

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल
29-Sep-2025 3:02 PM
तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 सितंबर। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम घोड़ारी के पास बाइक सवार माता-पिता और बेटी को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। इस दौरान महिला का पैर बस के पहिए के नीचे दब गया इससे उसका पैर काटना पड़ा।

घटना महासमुंद थाना क्षेत्र की है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम सुकुलबाय निवासी रेवती साहू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 सितंबर को वह अपनी मां कुमारी बाई साहू, पिता ईश्वरी प्रसाद साहू के साथ बाइक सीजी 06 पी 4399 से ग्राम सुकुलबाय से ग्राम निसदा आरंग जा रही थी। सुबह 11.15 बजे एनएच.53 पाल ढाबा ग्राम घोड़ारी के पास पीछे से आ रही एक बस के चालक ने अपनी बस को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बस का पहिया कुमारी बाई साहू के बांए पैर में चढ़ गया।

               इससे गंभीर चोट लगी और उसके पैर को इस दौरान बस का पहिया कुमारी बाई साहू के बांए पैर में चढ़ गया। इससे गंभीर चोंट लगी और उसके पैर को काटना पड़ा। पिता और बेटी भी घायल हो गए। तीनों को डायल 112 वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार करने के बाद मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया जहां तीनों इलाज के लिए भर्ती हुए। घटना के बाद बस का चालक अपनी बस को लेकर रायपुर की ओर भाग गया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ली है।


अन्य पोस्ट