महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 26 सितंबर। नगर के मंदिरों एवं दुर्गा पंडालों में चलने वाला गरबा अब बड़े मैदान में लाखों के नगद ईनाम की चकाचौन्ध में गुम हो गया है। मंदिरों में माता सेवा के रुप में होने वाले प्रांगण अब सूने हो गए है।
महानगरों की तर्ज पर आयोजित रास गरबा अब एक खेल या नृत्य प्रतियोगिता में तब्दील हो गए है। इस तरह के गरबा नगर के खेल मैदान एवं लहरौद की अंजली विहार कॉलोनी में आयोजित किये गए है। इन विशाल गरबा स्थलों में आयोजकों को पहली प्राथमिकता अधिक से अधिक भीड़ एकत्र करना है। लिहाजा नि:शुल्क प्रवेश वाले इन कार्यक्रमों में भारी भरकम नगद उपहार के साथ चार नग इलेक्ट्रिक स्कूटी भी रखी गई है। गरबा खेल के साथ उपहार की भारी राशि से आम युवक युवतियों के आकर्षण मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों से टूट चुका है और गरबा शौकीन हजारों की तादात में उक्त गरबा स्थल पर पहुंच कर अपने शौक पूरा कर रहे हंै।
मंदिरों में गरबा पूरी तरह बंद
भारी भरकम उपहार का असर यह हुआ कि नगर के परमेश्वरी धाम मंदिर ,मंदिर चौक दुर्गा पंडाल एवम मिडिल स्कूल दुर्गा पंडाल में अब पूरी तरह गरबा बन्द हो गया है।लिहाजा नगर में सजाए गए सुंदर दुर्गा पंडाल अब खाली नजर आते हंै।
नगद उपहार का सोशल मीडिया के जरिये भारी प्रचार
रास गरबा में दोनों गरबा स्थल के आयोजक भीड़ बढऩे जोरदार प्रचार प्रसार कर रहे हंै। इस वर्ष प्रथम बार हो रहे खेल मैदान में आम लोगों के टोकन द्वारा चुने जाने वाले प्रतिभागियों में 1 लाख 1 रुपये प्रथम उपहार ,दूसरा 51 हजार, तीसरा 31 हजार, चौथा तीन को 11 - 11 हजार एवं पांचवा उपहार पांच को 3100 रुपये रखा गया है।
इसी तरह अंजली विहार कॉलोनी गरबा में पहला तीन लोगों को क्रमश: 1 लाख 1 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपये उपहार में दिए जाएंगे दूसरे 4 प्रतिभागी को एक एक इलेक्ट्रिक स्कूटी, तीसरा सभी 8 विजेताओं को 7500 रूपये, चौथा 4 बिजेताओ को 4 - 4 हजार, पांचवा सभी 10 विजेताओं को 1000 रुपये उपहार में दिए जाएंगे।
बहरहाल, क्षेत्र की आबादी बढऩे एवम सोशल मीडिया के लगातार प्रयोग से अब गरबा जैसे धार्मिक खेल एवम नृत्य बजी व्यवसायिक की तर्ज पर आयोजित किये जा रहे हंै। अच्छी बात यह है कि इस वर्ष लाखो के उपहार होने के बवजूद प्रवेश नि:शुल्क है।