महासमुन्द

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
26-Sep-2025 3:42 PM
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 2025 के तहत महासमुंद विधानसभा के भाजपा ग्रामीण मंडल ग्राम पंचायत साराडीह में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। सेवा पखवाड़ा के अतंर्गत विद्यालय परिसर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया। परिसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू समेत समस्त भाजपा पदाधिकारी भाजपा परिवार शामिल हुए।


अन्य पोस्ट