महासमुन्द

जनपद उपाध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, मदद का भरोसा
25-Sep-2025 4:01 PM
जनपद उपाध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, मदद का भरोसा

महासमुंद,25सितंबर। महासमुंद जनपद क्षेत्र में उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मदद का भरोसा दिया। गांवों में जलभराव और घरों में पानी घुसने जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने हालात का जायजा लिया। उनका कहना है कि ग्रामीणों के सुख-दुख में साथ हैं।  इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसे पानी के तुरंत निकासी के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत बेलसोंडा के उपसरपंच कुणाल चंद्राकर, पंच सूर्या चंद्राकर और युवा हिमांशु परमार, जितेन्द्र चंद्राकर सहित कई अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।


अन्य पोस्ट