महासमुन्द

राज्य स्तर पंजा कुश्ती व महासमुंद जिला स्तर ओपन दंगल स्पर्धा में बागबाहरा के पहलवानों का दबदबा
25-Sep-2025 3:41 PM
राज्य स्तर पंजा कुश्ती व महासमुंद जिला स्तर ओपन दंगल स्पर्धा में बागबाहरा के पहलवानों का दबदबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 25 सितंबर। बागबाहरा टाउन हॉल में 21 सितंबर को जिला कुश्ती संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती एवं पहली बार आयोजित महासमुंद जिला स्तरीय ओपन दंगल फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में बागबाहरा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत दो नन्हे पहलवानों निलेश सेन एवं मुकेश साहू के रोमांचक मुकाबले से हुई।

इस राज्य स्तरीय महाकुश्ती में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, भिलाई, गरियाबंद, सरायपाली, रायगढ़ सहित विभिन्न शहरों और गांवों से लगभग 70 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय ओपन दंगल में विरकान्त सेन (बागबाहरा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर महासमुंद जिला भीम 2025 का खिताब अपने नाम किया। वहीं घनश्याम प्रधान (सरायपाली) द्वितीय एवं सत्यानंद (सरायपाली) तृतीय स्थान पर रहे।

पंजा कुश्ती के परिणाम-52 किलो वर्ग: प्रथम- गौतम नायडू (रायपुर), द्वितीय- ऋषि प्रधान (गरियाबंद), तृतीय- युवराज राजपूत (बागबाहरा), 63 किलो वर्ग: प्रथम - योगेश साहू (भिलाई), द्वितीय -अथर्व देवांगन (कोरबा), तृतीय - घनश्याम भोई (सरायपाली)।

70 किलो वर्ग: प्रथम- प्रभात बघेल (बागबाहरा), द्वितीय- देव तिवारी (बिलासपुर), तृतीय- अज्जू चंद्राकर (बागबाहरा), 78 किलो वर्ग: प्रथम- लकी प्रधान (बागबाहरा), द्वितीय- प्रेम सिका (बागबाहरा), तृतीय- परिमल शर्मा (बागबाहरा), पंजा कुश्ती में बागबाहरा के लकी प्रधान ने शानदार जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  महेंद्र चंद्राकर (पूर्व राज्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं बीज निगम मंडल आयोग अध्यक्ष) उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने की।

विशिष्ट अतिथियों में भूपेंद्र ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी), मनोहर ठाकुर (अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज) एवं नगर पालिका के समस्त पार्षदगण शामिल हुए। मध्यकाल में भीखम सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष जिला पंचायत), अशोक चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, एवं कुसुम चौहान ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि  चुन्नीलाल साहू (पूर्व सांसद) एवं अध्यक्षता मोनिका साहू (पूर्व जिला पंचायत सभापति) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में स्मिता हितेश चंद्राकर (पूर्व जनपद अध्यक्ष), डिंपल ध्रुव (मंडल अध्यक्ष), किशोर सिन्हा (समाजसेवी) तथा गोविंदा चंद्राकर (गोविंदा कोचिंग क्लासेस) ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ विकास अग्रवाल , अनुराग द्विवेदी धनराज साहू , शंकर नायक , सोमेश बघेल, क्षतिपति साहू , हिरेंद्र देवांगन ,  निर्मल धीवर , पवन सिंन्हा , देवेन्द्र साहू , बसंत मांझी ,राजेश बगानी एवं लकी प्रधान  का विशेष सहयोग रहा। इस भव्य आयोजन की जानकारी जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष  चन्द्रकान्त सेन ने दी।

बागबाहरा के पहलवानों की इस ऐतिहासिक जीत ने नगरवासियों को गर्व से भर दिया है।


अन्य पोस्ट