महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 सितंबर। सरायपाली थाना में फिल्मी स्टाइल में पुरानी दुश्मनी को खत्म करने की बात कह गले लगाकर धारदार वस्तु से हमला करने की मामला सामने आई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गजानंद साहू निवासी वार्ड.8 झिलमिला सरायपाली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को शाम 4 बजे वह हाट बाजार बैदपाली के पास खड़ा था तभी सैयद सलमान, दिनेश राजपूत के साथ अपने बाइक से मेरे पास आए। सैयद सलमान अली ने मुझसे बोला कि चल तेरे.मेरे बीच में पूर्व में हुए विवाद को आपस में बैठकर निपटारा करेंगे। इतना कहकर अपने बाइक में बैठो घूम कर आते हैं कहकर ग्राम बानीगिरोला की तरफ गए। ग्राम बानीगिरोला के बस्ती के पास पानी गिरने लगा तो सभी बस्ती में खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे। उसके बाद सैयद सलमान अली ने बोला कि आज से तेरी मेरी दुश्मनी खत्म.. आ गले मिलते हंै। इतना कहबकर गले लगाया और पीछे से कुछ धारदार वस्तु से मेरे कमर के पास मार दिया। मैं हड़बड़ाया तो उसने मेरे सार तो उसने तीन बार और हमला किया। मुझे मारता देख दिनेश राजपूत ने छुड़ाया और बीच बचाव कर मुझे वापस लेकर आया।
घटना को दिनेश राजपूत देखा है।