महासमुन्द

श्याम कुमार दूसरी बार कौडिय़ा साहू समाज अध्यक्ष
25-Sep-2025 2:59 PM
श्याम कुमार दूसरी बार कौडिय़ा साहू समाज अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा,  25 सितंबर। साहू समाज कौडिय़ा परिक्षेत्र क्रमांक एक पिथौरा का त्रैवार्षिक आम चुनाव गत दिवस सम्पन्न हुआ। श्याम कुमार साहू दूसरी बार विजयी होकर कौडिय़ा परिक्षेत्र क्रमांक एक के पुन: अध्यक्ष बने, वहीं उपाध्यक्ष द्वय प्रीतम कुमार साहू, सरला साहू, संगठन सचिव द्वय विजय शंकर साहू,  गायत्री साहू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीराम साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी गुणित राम साहू, रामकिशन साहू ने विधिवत चुनाव सम्पन्न करवाये।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्यामकुमार साहू ने सभी के सहयोग व स्नेह के लिए  आभार मानते हुए शुभकामनाएँ दीं और कहा- कि समाज के समग्र विकास हेतु हम सब साथ मिलकर कार्य करेंगे। उक्त जानकारी मूलचंद साहू ने दी। सभी विजयी पदाधिकारियों को धरमदास साहू जिला अध्यक्ष, नोहरदास साहू जिला महामंत्री, मनोहर साहू तहसील अध्यक्ष,  गंगाप्रसाद साहू संरक्षक,विनोद शंकर साहू संरक्षक, मंगतूराम साहू समाज रत्न,  नंदनी साहू जिला उपाध्यक्ष, मोतीराम साहू जिला कोषाध्यक्ष, डिगम लाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष तहसील, डोलामणी साहू जिला संयोजक कला व संस्कृति प्रकोष्ठ, एवं परिक्षेत्र के सभी समाजिक जनों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


अन्य पोस्ट