महासमुन्द

मां चंडी मंदिर में 8021 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित
24-Sep-2025 4:14 PM
मां चंडी मंदिर में 8021 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 सितंबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बागबाहरा के घुंचापाली पहाड़ी पर विराजित मां चंडी मंदिर का दरबार आस्था और भक्ति से आलोकित हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों और विविध कार्यक्रमों के बीच मंदिर परिसर में 8021 भक्तों ने मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर माता रानी से मंगलकामनाएं मांगीं है। दीपों की यह अनूठी शृंखला नवरात्रि भर जगमगाती रहेगी।

पहले दिन से ही यहां वातावरण में भक्ति व उल्लास का अद्भुत संगम था। मान्यता है कि चंडी धाम में आदिकाल से ही मनोकामना लेकर श्रद्धालु ज्योत प्रज्ज्वलित करते आ रहे है। पहले यहां घी के ज्योत जलाए जाते थे। लेकिन शुद्धता को लेकर कई विसंगतियां पाए जाने के बाद यहां सिर्फ तेल के ही ज्योत प्रज्ज्वलित किए जाते है।

मां चंडी मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु ऑनलाइन दर्शन की चौबीस घंटे की व्यवस्था भी की गई है जिससे दूर.दराज़ से जुड़े श्रद्धालु घर बैठे मां के दरबार के दर्शन कर सके। इसी तरह मां चण्डी विकास समिति बिरकोनी द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आस्था और भक्ति का उत्साह चल रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों और विविध कार्यक्रमों के बीच भक्तों ने 2121 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित कर माता रानी से मंगलकामनाएं मांगी है। श्रद्धा व आस्था का नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां चण्डी मंदिर दरबार में दूर दूर से लोग दर्शन करने पहुंच रहे है। यहा भी मां चण्डी की कीर्ति मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी के रूप में है। सुबह से ही श्रध्दालु उमड़ जाता है शाम को और रात्रीय कालीन भीड़ रहती है।


अन्य पोस्ट