महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द,23सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत कल जिले के खरोरा गांव में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने प्रमुख रूप से भाग लिया। श्रीमती चंद्राकर ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस कार्य को सफल बनाने में स्थानीय महिलाएं,अन्य नागरिकों, पंचगण एवं जन प्रतिनिधियों के अलावा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्रकार, नन्द किशोर सिन्हा, सहदेव राम ध्रुव, कन्हैया लाल सोनी, बंशी लाल सिन्हा, अंजना चंद्रकार, सरला सोनी, सैनिक परिवार जनप्रतिनिधि पंच मनीष चंद्राकर, लतिका यादव, अंजू चंद्राकर, रेखा चंद्राकर, मनटोरा ध्रुव, दुर्गेश्वरी साहू, मुकेश चंद्राकर, मनीष चंद्राकर, हेमेंद्र चंद्राकर आदि का योगदान रहा।