महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 23 सितंबर। महासमुंद के एकता चौक, इमली भांठा रोड निवासी अमित हर महीने 1.500 से 4 हजार रुपए तक का बिल चुकाने वाले अब बिजली विभाग से आय प्राप्त कर रहे हैं। उनकी छत पर सजे 5 किलोवाट के सौर पैनल रोज 10 यूनिट ऊर्जा बुनते हैं। जिनमें से 7.8 यूनिट घर की रौनक में खप जाते हैं और बाकी की रोशनी बाजार में बिक जाती है।
घर का हर पंखा, हर बल्ब, हर उपकरण अब सूर्य की मुस्कान से चलता है। स्मार्ट मीटर उनकी ऊर्जा कहानी पल-पल लिख रहा है। और तडि़त चालक, मानो आकाशीय बिजली से पहरेदार बनकर रक्षा कर रहा हो। इस योजना को डबल सब्सिडी की शक्ति दी गई है। जहां केंद्र और राज्य मिलकर हजारों की राहत दे रहे हैं। महासमुंद जिले के 550 घर अब सिर्फ जगमग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गए हैं। श्री देवांगन के शब्दों में यह योजना केवल सौर ऊर्जा का विस्तार नहीं बल्कि उज्ज्वल भविष्य की क्रांति है।