महासमुन्द

ढाबे में खाना खाकर एक की मौत, 3 बीमार
22-Sep-2025 3:23 PM
ढाबे में खाना खाकर एक की मौत, 3 बीमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 22 सितंबर। महासमुंद जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फ ोर लाइन स्थित एक ढाबा में 6 लोगों द्वारा मक्खन  रोटी खाने से 3 लोगों की तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद दो लोगों की जान तो बच गई, लेकिन 12 दिन बाद एक व्यक्ति की फू ड पॉइजनिंग से मौत होने की खबर है।

डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण मृतक के परिजनों को फू ड पॉइजनिंग बताया है। मृतक एवं बीमार लोगों के परिजनों की शिकायत पर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा उक्त ढाबा के खाना, सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजी गई है। जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

पीडि़त परिवार ने प्रशासन को लिखित में शिकायत की है कि विगत 28 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोरलेन किनारे ग्राम भूकेल में बिहार यूपी ड्राइवर ढाबा है। परिवार वालों का दावा है कि उनके परिवार के सदस्य कन्हैया चौधरी और उनके 6 साथियों ने 28 अगस्त को इस ढाबे में भोजन किया। उन्होंने मक्खन रोटी खाई और अगली सुबह 29 अगस्त को कन्हैया चौधरी, भुवन प्रसाद पटेल और दिनेश सिदार उल्टी दस्त बुखार और पेट दर्द से ग्रसित हो गए। भुवन प्रसाद और दिनेश सिदार इलाज के बाद ठीक हो गए, लेकिन कन्हैया चौधरी की तबियत ठीक नहीं हो सकी। उन्हें सरायपाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी उनकी तबीयत खराब थी। उसके बाद उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया।                             करीब 11-12 दिनों के इलाज के बाद 15 सितंबर को कन्हैया चौधरी की मौत हो गई। डॉक्टरों ने इस मौत का कारण फू ड पॉइजनिंग बताया है। मृतक परिवार का बहनोई, जीजा नरसिंह नायक के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि फू ड पॉइजनिंग से यह मौत हुई है। हमने जिला प्रशासन से इस केस में जांच की मांग की है। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर परिजनों ने लिखित में इसकी शिकायत जिला प्रशासन से करते हुए इस मौत के जांच और ढाबे पर कार्रवाई की गुहार 17 सितंबर को जिला प्रशासन को लगाई है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा 18 सितंबर को उक्त ढाबा पहुंच कर खाने का सैंपल लेकर लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा गया है। ढाबा संचालक शंभू सिंह ने बताया कि  यह ढाबा 2012 से ग्राम जगत के पास फिर फोरलेन निर्माण के बाद 2015 से यानी 10 साल से ग्राम भूकेल में संचालित है। यहां रोज सौ डेढ़ सौ ड्राइवर खाना खाने आते हंै। 13 साल से कोई शिकायत नहीं आई। 28 तारीख के खाने की फूड पॉइजनिंग की शिकायत आज तक किसी ड्राइवर ने नहीं की है। जिन 6 लोगों ने यहां खाना खाकर बीमार होने की शिकायत की हैं, वे हमारे यहां खाना खाए या नहीं खाए हैं यह भी मुझे जानकारी नहीं है।

बाद में 18 सितंबर को खाद्य एवं औषधि विभाग की मेडम ने आकर घटना के बारे में बताया और भोजन का सैंपल ले कर गई है।  जानकारी के अनुसार खाने का सैंपल अधिकारी को दे दी गई है। खाद्य एवं औषधि विभाग को शिकायत मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग अधिकारी ज्योति भानु एवं उनकी टीम बिहार यूपी ड्राइवर ढाबा पहुंची। उनके द्वारा सभी खाने पीने का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। उनका कहना है कि लैब की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट