महासमुन्द

डांस स्पर्धा: शानदार प्रस्तुति से मोहा मन
22-Sep-2025 2:49 PM
डांस स्पर्धा: शानदार प्रस्तुति से मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द,22सितंबर। बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमापाली में नवयुवक विश्वकर्मा समिति द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर रही। जिसे 15 हजार रुपए भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता परमानंद साव गोलू द्वारा प्रदान किया गया।

वहीं द्वितीय सरारा डांस ग्रुप भटगांव को 10हजार, आमापाली के सरपंच श्वेतकुमार सिदार द्वारा के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। तीसरे स्थान में नित्या डांस ग्रपु दुर्ग-भिलाई को 5 हजार रुपए भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री राजेश साव द्वारा प्रदान किया।

युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साधना सरगम डांस ग्रुप जांजगीर.चांपा को 5 हजार, द्वितीय चुरकी मुरकी नाच पार्टी पिथौरा को 3 हजार, तृतीय स्थान टू लिटिल स्टार सरायपाली को 1 हजार500 रुपए पुरस्कार दिया गया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था सोना झारसुगुड़ा, द्वितीय जेविका दास बसना, तृतीय वैष्णवी की कहानी, बनारस रही।


अन्य पोस्ट