महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 22 सितंबर। बसना क्षेत्र के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का क्रियान्वयन इको क्लब प्रभारी शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रथम दिवस सभी विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा स्वच्छता पर विचार प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता संदेश देकर स्वच्छता शपथ लिया गया। द्वितीय दिवस स्वच्छता जागरूकता दिवस के रुप में मनाते हुए स्वच्छता, हाथ धोने, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन पर चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया। अगले दिन ग्रीन स्कूल ड्राइव दिवस के रूप में मनाते हुए पानी बचाओ, सिंगल युज प्लास्टिक हटाओ, पानी की महत्ता, संरक्षण आदि विषयों पर नारे लेखन, पोस्टर निर्माण करवाया गया। इसके साथ ही साथ प्रत्येक छात्र.छात्राओं ने कम से कम एक लीटर पानी प्रतिदिन बचाने का संकल्प लिया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं व समुदायों में जाकर शौचालय उपयोग, कचरा प्रबंधन व जल संरक्षण पर जागरूक किया गया। शिक्षक प्रेमचन्द साव द्वारा छात्रों को सही तरीके व समय पर हाथ धोने का अभ्यास करवाया गया। साथ ही साथ हाथ धोने के पानी का उपयोग विद्यालय उद्यान में करने के लिए, दांत साफ करना, नाखून काटना, स्नान, साफ कपड़े पहनना, खुले में नहीं थूंकना आदि व्यक्तिगत स्वच्छता आदतों को विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर बाल कैबिनेट प्रभारी शिक्षक एवं इको क्लब प्रभारी शिक्षक प्रेमचन्द साव, प्रधान पाठक रत्ना कर, शिक्षक रेखा पाण्डेय, राजकुमार निषाद, सहायक शिक्षक आसमा परविन, सरिता सिदार आदि उपस्थित थे। वर्षा जल संचयन के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए इको क्लब प्रभारी शिक्षक प्रेमचन्द साव ने कहा कि यह तकनीक बारिश के पानी को इक_ा करने, शुद्ध करने और संग्रहित करने की एक तकनीक है, ताकि बाद में इसका उपयोग किया जा सके। इस प्रणाली में छतों या अन्य सतहों से इक_ा किए गए पानी को नालियों, फिल्टर और फिर भंडारण टैंक में संरक्षित रखा जा सकता है।