महासमुन्द

बाइक में ओडिशा से बिलासपुर गांजा ले जाते 2 पकड़ाए
21-Sep-2025 10:08 PM
बाइक में ओडिशा से बिलासपुर गांजा ले जाते 2 पकड़ाए

महासमुंद, 21 सितंबर। बसना पदमपुर मार्ग में  शनिवार करीबन 2 बजे वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा पदमपुर मार्ग से होंडा एसपी साइन काले रंग की बिना नंबर मोटर साइकिल में आ रहे दो युवकों को रोक कर पूछताछ किया गया।

बाइक के बीच में रखे पीले 9 रंग की बोरी में रखे सामान की जांच की गई। तब पता चला कि पीले रंग की बोरी में रखा सामान अवैध मादक पदार्थ गांजा  है। दोनों आरोपी को पूछताछ के बाद व एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। गांजे की कीमत लगभग एक लाख से रुपए आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना पुलिस द्वारा बसना पदमपुर से ओडिशा मार्ग पर परसकोल चौक में कल दोपहर 2 बजे वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दरमियान ओडिशा पदमपुर मार्ग से होंडा एसपी शाइन मोटर साइकिल में दो युवक आए। जिन्हें पुलिस ने रोका। मोटर साइकिल के चालक और पीछे बैठे 14 वर्षीय अपचारी बालक के बीच पीले रंग के बोरी में 9 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। दोनों को बसना थाना लाया गया। पूछताछ में पता चला कि मोटर साइकिल चालक सागर वर्मा उम्र 23 साल ग्राम जलसो थाना कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ का निवासी है। वहीं मोटर साइकिल के पीछे बैठे 14 वर्षीय अपचारी बालक ग्राम गनियारी थाना कोटा बिलासपुर छत्तीसगढ़ का है। दोनों को एनडीपीएस की धारा के तहत जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट