महासमुन्द
सूने घर से लाखों की चोरी
20-Sep-2025 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 20 सितंबर। पिथौरा पुलिस थाना से महज 400 मीटर दूर कर्मचारी कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरी ने सोने का हार सहित घर के इलेक्ट्रॉनिक समान पार कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत पुलिसकर्मी कृष्णानंद दुबे का परिवार कल किसी कार्य से बाहर गया था। आज उन्होंने देखा तो घर का ताला टूटा था अंदर समान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस कर्मी कृष्णानंद की पत्नी सत्यवती दुबे ने स्थानीय पुलिस को दी।
सामान मिला करने पर पता चला कि चोर घर की अलमारी तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये कीमत का सोने का हार एवं घर के आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक समान चोरी कर ले गए हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे