महासमुन्द
अग्रसेन जयंती महोत्सव, कई स्पर्धा
20-Sep-2025 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,20सितंबर। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल समाज बागबाहरा ने नगर के 13 स्कूलों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 सितंबर को अग्रसेन भवन में कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल समाज के संरक्षक पवन सराफ और प्रकाश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी स्कूलों से लगभग 173 प्रतिभागी इस चैम्पियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगियों के साथ हर स्कूल से दो प्रभारी शिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस मौके पर राहुल, अभिषेक, सत्यम, अभिषेक, प्रभु, विकास, संजय, दिनेश, पीयूष, डॉली, ज्योति सहित अन्य मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे