महासमुन्द

मंजुला साहू का राज्य स्तर शतरंज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन
20-Sep-2025 3:32 PM
मंजुला साहू का राज्य स्तर शतरंज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद,20सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12वीं की छात्रा मंजुला साहू पिता ईश्वर साहू ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मुंगेली में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।

मंजुला ने एक भी मैच हारे बिना 4 अंक प्राप्त किया। इसी स्कूल से और दो खिलाड़ी प्राची तांडी और इशिका भोई ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस कारण रायपुर संभाग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुंगेली में 5 संभाग से 150 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया जिसमें से केवल 30 खिलाडिय़ों का चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंजुला साहू की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

 विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रशांत निर्मलकर ने मंजुला को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में कोच व्याख्याता अखिलेश कुमार कर के नेतृत्व में प्रति वर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर शतरंज में विद्यार्थी जा रहे हैं। सभी ने हर्ष व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट