महासमुन्द

दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर शालेय हॉकी स्पर्धा में चयन
20-Sep-2025 2:52 PM
दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर शालेय हॉकी स्पर्धा में चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 20 सितंबर। वनांचल में मौजूद कोसमी गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के दो विद्यार्थियों का 25वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। कक्षा 11 वीं के अमन नेताम और कक्षा 10वीं के प्रताप नेताम ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य स्तर पर जगह बनाई है। पहले भी कोसमी स्कूल के कई बच्चों ने राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेकर गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है।

2023 में विनीता यादव का चयन 24वीं राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हुआ था। 23वीं राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पुष्पलता, पुष्पमाला और विनीता यादव ने क्रिकेट और वॉलीबॉल में भाग लिया था और मेडल जीतकर बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक भी प्राप्त किए थे।

 22वीं प्रतियोगिता में नंदनी यादव, सीमा सोरी और विनिता यादव का चयन क्रिकेट और खो-खो में हुआ था। कक्षा 12वीं की नंदनी यादव को भी मेडल मिलने पर बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक मिले थे। इस उपलब्धि में कोच पूरन लाल साहू का मार्गदर्शन मिला है।

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेमलाल यादव, सरपंच कमलेश ठाकुर, सदस्य मनोज चंद्राकर, पूर्व प्राचार्य रामनाथ साहू, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य सनद कुमार लांजेवार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट