महासमुन्द

आदेश के बावजूद एप से नहीं लग रहे अटेंडेंस, अब समीक्षा केन्द्र एप लेगा शिक्षकों की हाजिरी
19-Sep-2025 4:51 PM
आदेश के बावजूद एप से नहीं लग रहे अटेंडेंस, अब समीक्षा केन्द्र एप लेगा शिक्षकों की हाजिरी

लेट-लतीफ ी आने वाले शिक्षकों पर कसावट लाने का प्रयास, पायलेट प्रोजेक्ट में महासमुंद सहित 5 जिले शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19सितंबर। शासन के आदेश के बाद भी स्कूलों में एप के माध्यम से हाजिरी नहीं ली जा रही है। जबकि 16 सितंबर को शासन ने एप के माध्यम से हाजिरी के आदेश जारी किये हंै। जानकारी के अनुसार शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को अब छत्तीसगढ़ विद्या समीक्षा केंद्र के एप पर हाजिरी लगानी होगी। एप के माध्यम से प्रधानाध्यापक पूरे स्टाफ  को उपस्थिति, अवकाश की स्थिति और कक्षा संचालन पर नजर रख सकेंगे। उन्हें आवश्यक रिपोर्ट डाउनलोड करने, अलर्ट प्राप्त करने और जरूरत पडऩे पर नोटिस जारी करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रणाली से शिक्षकों की जवाबदेही और अनुशासन में सुधार आएगा। सबसे खास बात यह है कि यह केवल स्कूल की 50 मीटर परिधि में ही सक्रिय होता है। शिक्षक को विद्यालय पहुंचकर ही शिक्षक एप के जरिए उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इस तकनीकी व्यवस्था से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि शिक्षक वास्तव में स्कूल पहुंचे हैं या नहीं।

कहा जा रहा है कि शासन ने लेट लतीफी स्कूल आने वाले शिक्षकों पर लगाम लगाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता पर कसावट लाने के लिये इस नए टूल एप को लांच किया है। महज 2 दिनों पूर्व ही इस एप को सार्वजनिक किया गया है। इसकी खासियत है कि 50 मीटर के दायरे में आते ही स्वमेव उपस्थिति दर्ज हो जाएगी। कौन शिक्षक आया, कौन नहीं इसकी निगरानी प्राचार्य तथा हेडमास्टर ऑनलाइन देख सकेंगे।

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों से बायोमेट्रिक या फिर रजिस्टर के माध्यम से स्कूलों में उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। इस एप के आने के बाद स्कूल में शिक्षकों की संख्या पर बड़ा बदलाव आएगा। एप से दर्ज उपस्थिति की जानकारी सीधे जिला मुख्यालय तक पहुंच जाएगी। दरअसलए 50 मीटर की दूरी पर यह उप स्थिति दर्ज करेगा तो 50 मीटर की दूरी से निकलने के बाद स्कूल से बाहर जाना भी इसमें दर्ज होगा। ऐसे में शिक्षक बिना किसी कारण से स्कूल से नहीं जा पाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस अधिकारी रियल टाइम आधार पर यह देख सकेंगे कि किस स्कूल में कितने शिक्षक उपस्थित हैं। इससे न केवल उपस्थिति की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर उच्च स्तर से सीधी निगरानी भी संभव हो जाएगी।

 

शिक्षा अफसरों का कहना है कि यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में सुधार साबित होगा। हाजिरी लगाने की सुविधा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग का दावा है कि इस एप से न केवल शिक्षकों की नका जवाबदेही तय होगी। बल्कि छात्रों की उपस्थिति और कक्षा संचालन की बीट एप पर मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से की जा सकेगी।

जानकारी अनुसार इस एप के आने के बाद संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी भी तय होगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर भी कार्रवाई संभव है। आने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 मार्च 2025 को बिलासपुर से विद्या समीक्षा केंद्र एप की शुरुआत की थी। इसके बाद इस एप का पायलट परीक्षण 20 हजार शिक्षकों पर किया गया था। अब इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर और रायगढ़ जिले में लागू कर दिया गया है। हालांकि कोई आधिकारिक आदेश नहीं की वजह से महासमुंद जिले की स्कूलों में इसकी शुरुआत नहीं हुई है। आने वाले समय में सभी स्कूलों में पढऩ वाले बच्चों और लगभग शिक्षकों की उपस्थिति इस डिजिटल प्रणाली से दर्ज की जाएगी। इसके लिए रायपुर स्थित समग्र शिक्षा केंद्र में विशेष विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।


अन्य पोस्ट