महासमुन्द

कार्यक्रमों में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
19-Sep-2025 4:48 PM
कार्यक्रमों में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष

महासमुंद,19सितंबर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों रामखेड़ा पटेवा,लभराकला एवं पिरदा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सौरभ लोधी, नपं तुमगांव के पार्षद रोहित साहू, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, लभराकला सरपंच गीता बाई, तानसेन सिन्हा, ओमप्रकाश चंद्राकर, दिलीप सिन्हा, गोविंद सिन्हा, नारायण साहू, भुवन यादव, लेखराम ध्रुव, पीताम्बर सिन्हा, मनहरण पटेल, सेवन पटेल, दिगंबर यदु, श्रवण सिन्हा, बलदाऊ पटेल, संतोष दीवान, जानू विश्वकर्मा, राजू निषाद, गोवर्धन साहू, हितेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट