महासमुन्द
सफाई अभियान चलाया
19-Sep-2025 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुंद ने एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत शहर के प्रसिद्ध महामाया तालाब की सफाई की गई। इस सामूहिक श्रमदान में नगर के जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक ों ने भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद राहुल आवड़े, दिलीप चन्द्राकर,नौशाद बक्श, रमा महानंद, टिकेश्वरी मिरी, हेमलता शर्मा, प्रिया दुबे, जीतू सोनी, गोपाल सोना सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे