महासमुन्द

शहीद आकाशराव गिरेपुंजे स्मृति राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 19 से
18-Sep-2025 5:10 PM
शहीद आकाशराव गिरेपुंजे स्मृति राज्य  स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 19 से

महासमुंद,18सितंबर। शहीद आकाशराव गिरेपुंजे की स्मृति में बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 19 से 21 सितंबर  तक किया जा रहा हैं। इसमें महासमुंद जिले के अलावा विभिन्न 13 जिलों के बालक एवं बालिका टीम, प्रशिक्षक व दल मैनेजर शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रारंभिक बैठक लिया जा चुका हैं जिसमें खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, राजस्व निरीक्षण मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर आदि उपस्थित रहे। चैंपियनशिप हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया है। उक्त चैंपियनशिप में जन सहयोग एवं विभागों के सहयोग से किया जा रहा हैं। जिनमें खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद, माई भारत, रिवर्डेल वल्र्ड स्कूल महासमुंद, हॉस्पिटल आर एल सी, महानदी, सोहम हॉस्पिटल आदि का सहयोग है। अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन में शहीद स्व. आकाशराव गिरेपुंजे के परिवार, अमरेश मिश्रा आई जी रायपुर,विधायक महासमुंद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, कलेक्टर, एस पी सहित विभिन्न, जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों, सामाजिक संगठन व गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट