महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18सितंबर। प्रसिद्ध साहित्यकार, कुशल वक्ता एवं श्रेष्ठ मंच संचालक सुरजीत नवदीप के निधन के बाद बुधवार को काव्यांश भवन में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दाऊ लाल चन्द्राकर, बीआर साहू, बन्धु राजेश्वर खरे,अशोक शर्मा, उमेश भारती गोस्वामी मृदुल,भागवत जगत भूमिल, कान्हा कौशिक, सुरेन्द्र मानिकपुरी, जयराम पटेल पथिक, डी बसन्त साव साहिल एवं काव्यांश भूमिल उपस्थित थे।
सभी ने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की नींव रखने वाले साहित्यकारों में से आप एक थे। मधुर मस्कान और चुटिले अंदाज के लिए आप सदैव जाने जाएंगे। उपस्थित साहित्यकारों ने दिवंगत साहित्यकार सुरजीत नवदीप के संस्मरणों को याद करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित दी। कार्यक्रम का संयोजन अशोक शर्मा ने, संचालन काव्यांश के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने किया। उक्त जानकारी काव्यांश के महासचिव जयराम पटेल पथिक ने दी है।