महासमुन्द

बिलाईगढ़ा स्कूल में चोरी आरोपी गिरफ्तार
16-Sep-2025 4:30 PM
बिलाईगढ़ा स्कूल में चोरी आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16सितंबर। प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ सरायपाली में हुई चोरी का खुलासा करते हुए सरायपाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 01 नग गैस सिलेंडर, गंजी, कड़ाही, कुल कीमती 8 हजार रुपए जप्त किया है। थाना सरायपाली में प्रार्थी ने 13 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हूं और 12 सितंबर को शाम 4 बजे रोज की भांति स्कूल बंद किया। उसके बाद 13 सितंबर शनिवार को सुबह 7.30 बजे स्कूल जाकर देखा तो प्राथमिक शाला ग्राम बिलाईगढ़ के अतिरिक्त भवन का ताला टूटा हुआ।

पुलिक को बताया कि ताला नीचे गिरा हुआ था। कमरे के अंदर रखा गैस सिलेंडर कमरे में नहीं था। बाजू के रसोई कक्ष के ऊपर लगे हास्वेटर छत निकला हुआ था। अंदर रखे सामान गंजी कढ़ाई भी नहीं था। किसी अज्ञात चोर ने स्कूल भवन का ताला तोडक़र अंदर रखे सामान चोरी कर ली है।

मामला दर्ज करते ही विवेचना के दौरान पुलिस ने 14 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के बाद ग्राम जोगनीपाली में एक व्यक्ति से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी राजू भट्ट  ग्राम जोगनीपाली थाना सरायपाली ने पूछताछ में बताया कि अपने साथी रोशन मुड़पहार के साथ मिलकर 12 सितंबर को बिलाईगढ़ के प्राथमिक शाला से गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई की चोरी की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गैस सिलेंडर गंजी कढ़ाई जप्त थाना सरायपाली में अपराध धारा 331-4, 305 दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट