महासमुन्द

हड़ताली एनएचएम कर्मियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारी
16-Sep-2025 3:19 PM
हड़ताली एनएचएम कर्मियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे प्रांतीय पदाधिकारी

महासमुंद,16 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 29वें दिन भी जारी रही।

कल जिला इकाई के आंदोलनरत कर्मचारियों में उत्साह भरने प्रांतीय पदाधिकारियों का आगमन हुआ। जिसमें प्रांताध्यक्ष अमित कुमार मिरी प्रांतीय कोषाध्यक्ष रविशंकर दीक्षित एवम बस्तर संभाग प्रमुख देवकांत चतुर्वेदी शामिल थे। प्रांताध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में शासन के अब तक के उदासीन रवैए के बारे में बताते हुए कहा कि शासन, प्रशासन कर्मचारियों के आंदोलन को खत्म करने के लिए सिर्फ लेटर पर लेटर निकाल रही है। इतनी यदि संघ के मांगों के संबंध में दिखाती तो छत्तीसगढ़ की जनता को अब तक स्वास्थ्य की असुविधा से दो चार न होना पड़ता। महासमुंद के सभी 550 आंदोलनरत कर्मचारियों ने एक स्वर में मांगें पूरी न होने तक आंदोलन को जारी रखने कहा है। कार्यक्रम में जुगनू चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। प्रांतीय पदाधिकारियों समेत जिला अध्यक्ष रामगोपाल खूंटे, डा.देवेंद्र साहू, मधुराज देवांगन,विनय नाग, प्रवीण नागदेवे, सुनील साहू, देवकुमार इस दौरान मौजूद थे।


अन्य पोस्ट