महासमुन्द

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला
16-Sep-2025 3:15 PM
सेवा पखवाड़ा कार्यशाला

महासमुंद,16सितंबर। भाजपा मंडल खल्लारी में रविवार को सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल प्रभारी मोती साहू ने बताया कि राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा।

 इस दौरान रक्त दान शिविर, स्वास्थ शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम, प्रबुद्ध संवाद, नमो मैराथन, सेवा सप्ताह, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता सहित जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए भाजपा मंडल खल्लारी से खोमन साहू को संयोजक, पूरन सबर, प्रकाश चंद्राकर को सहसंयोजक बनाया गया है। इस मौके पर मोती साहू, संदीप दीवान, थानसिंह दीवान, भुवनलाल साहू, लोकश पनुरिया, धरम दीवान, ताराचंद देवांगन, भूषण नामदेव सहित अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट