महासमुन्द
महासमुंद,15सितंबर। ओडिशा से गांजा खरीदकर महासमुंद से होकर रायपुर ले जाकर खपाने जा रहे दो युवकों को बागबाहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक 10 किलो गांजा के साथ पकड़े गये हैं। जनपद पंचायत कार्यालय के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त पल्सर वाहन भी जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बाइक काला रंग के पल्सर बाइक में ओडिशा से गांजा लेकर बागबाहरा की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने जनपद पंचायत कार्यालय के समीप घेराबंदी कर उक्त वाहन का इंतजार किया। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार पल्सर वाहन आते दिखा। जिसमें 2 लोग सवार थे। वाहन रोककर पुलिस ने दोनों का नाम पता पूछा। चालक ने अपना नाम शंभुदास टिटलागढ़ तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक दास मानिकपुरी पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा बताया है।
मोटर सायकल के सीट में बीच में रखे बोरी में क्या रखे हो पूछने पर आरोपियों ने गांजा होना बताया। तौल करने पर 10 किलो गांजा निकला। जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपए है। दोनों ने बताया कि ओडि़शा से उक्त गांजा को रायपुर ले जाकर खपाएंगे। गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर कीमती 50 हजार रुपए, एक कीपेड मोबाइल कीमती 500 रुपए को भी जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट तथा 3-5 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज जेल भेज दिया है।