महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 सितंबर। पर्याप्त बारिश के अभाव से फसलों को बचाने के लिए चरौदा बांध से माह भर पूर्व छोड़ा गया पानी अब तक दर्जन भर गांवों के खेतों तक नहीं पहुंच पाया है। इस वजह से खेतों में फसल की ग्रोथ रुक गई है। किसानों की मानें तो सप्ताह भर में पर्याप्त पानी नहीं मिला तो भाठा-टिकरा वाली फसल सूख जाएगी।
मालूम हो कि अंचल में इस दफे पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण कोडार और चरौदा बांध से फसलों को बचाने के लिए पानी छोडऩा पड़ा था। अभी भी पानी नहरों से होकर खेतों में पहुंच रहा है। लेकिन चरौदा बांध से छूटने के माह भर बाद भी महासमुंद विकासखंड के गांव केशवा, कोसरंगी, लभरा, नवाडीह, सिरगिड़ी, झालखम्हरिया, बोरियाझर, साल्हेभांठा, मोंगरा, शेर आदि गांवों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
पर्याप्त बारिश के अभाव में किसानों को अपने क्षेत्र के जलाशयों से बड़ी उम्मीद रहती है। इसी उद्देश्य से जलाशयों का निर्माण किया भी जाता है। लेकिन निर्माण के सालों बाद भी खेतों तक पानी पहुंचाने बाली नहरों की देखरेख नहीं होने पर बांध
का पानी सुगमता से खेतों तक पहुंच नहीं पाता। चरौदा बांध से निकली नहरों का भी यही हाल है। नहरों में जगह-जगह झाडिय़ां उग आई है। साफ.-सफाई नहीं होने से कचरा नहरों में जगह-जगह जाम पड़ा है। इन कारणों से भी पानी पर आगे 5-6 साल से नहर जर्जरावस्था में पहुंची बढऩे के लिए प्रेशर नहीं पड़ता। फलस्वरूप पानी उपरोक्त गांवों के खेतों तक नहीं पहुंच पाता। नहरों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ की कार्ययोजना राजधानी भेजी जा चुकी है।
झालखम्हरिया के किसान हरिकृष्ण,सीताराम, डोमन साहू, मनोज साकरकर, संजय साहू, विशाल साहू ने बताया कि हर वर्ष यही हालात बनते हैं। माह भर हो गए बांध से पानी खराब हो गई है कि गांवों तक पानी पहुंच छोड़े मात्र एक दिन पानी आया था। इसके बाद से नहर में किसानों ने पानी नहीं देखा। वर्षों से यह स्थिति बनी हुई है। लेकिन नहर मरम्मत की सुध जल संसाधन द्वारा नहीं ली जाती।
किसान श्याम साकरकर ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों ने फसल की बोआई कर इस स्थिति तक पहुंचाया है। करीब माह भर से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण फसल को पानी की सख्त जरूरत है। खासकर भाठा टीकरा वाली फसलों की स्थिति अच्छी नहीं है। अधिकांश खेतों में फसल का रंग पीला पडऩा शुरू हो चुका है। सप्ताह भर और पानी नहीं मिला तो इन खेतों की फसल नष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बांध का पानी पर्वड़ा से बागबाहरा के गांवों की और अच्छे से जाता है। जबकि महासमुंद के गांवों की ओर बढ़ नहीं पाता। बांध से मामाभांचा तक नहर जर्जर हो चुकी है। पानी का प्रवाह बढऩे पर नहर फूट जाती है।
वभाग की मानें तो उपरोक्त गांवों तक नहर के जरिये पानी नहीं पहुंचने की समस्या 6-7 साल पुरानी है। नहर जर्जर हो चुकी है। साफ. सफाई और नियमित रखरखाव के बावजूद पानी का प्रवाह आगे नहीं बढ़ पाता। नहरों की मरम्मत के लिए 40 करोड़ की कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी गई है। कोडार बांध में अभी 60-28 फीट पानी शेष है। आज की स्थिति में गत वर्ष 70 प्रतिशत पानी बांध में था। कोडार और चरौदा दोनों बांधों से सिंचाई के लिए पानी निरंतर छोड़ा जा रहा है।