महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में कल छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह के अंतिम दिवस के रूप में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विशेष अतिथि के रूप में देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद, सतपाल सिंह पाली अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति, डॉ मंजू शर्मा जन भागीदारी समिति, रीतेश गोलछा, सुजाता विश्वनाथन, पीयूष साहू पार्षद, रमेश साहू एवं शरद राव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रो.डा. अनुसुइया अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक हिंदी प्रतिमा चंद्राकर फउपस्थित थीं। दीप प्रज्ज्वलन पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान हुआ। स्वागत उद्बोधन के बाद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा छत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल बीते 25 वर्षों का उत्सव नहीं है,बल्कि यह हमारे राज्य की सामूहिक उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं का प्रतीक है। ंंंंंंंंंंंंंंछत्तीसगढ़ की रजत जयंती केवल एक पड़ाव नहींंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं,ंंंंंंं बल्कि यह हमारी सामूहिक यात्रा और प्रगति का प्रतीक है। 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, संस्कृति और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आने वाला स्वर्णिम भविष्य तभी संभव है जब हम शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के विकास कार्यों हेतु कहा कि मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। बतलाया कि जल्द ही ग्राम परस_ी में नवीन महाविद्यालय भवन की नींव रखी जाएगी। उन्होंने छात्रों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही छत्तीसगढ़ की असली ताकत है।
नगर पालिका के उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती हम सबके लिए आत्ममंथन और नई ऊर्जा का अवसर है। राज्य ने शिक्षा और विकास की दिशा में जो कदम बढ़ाए हैं, उन्हें और आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ने कहा कि रजत जयंती केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जयंती है। जब समाज और शिक्षा संस्थान मिलकर काम करते हैं तभी विकास का वास्तविक स्वरूप सामने आता है।
पश्चात रजत जयंती के प्रारंभिक दिवस 08 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित एवं पुरुष्कृत किया गया। भाषण प्रतियोगिता में ट्विंकल साहू बीएससी तृतीय सेमेस्टर को प्रथम स्थान, हेमलता निषाद बीए तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान,शिवानी दवे बीए तृतीय सेमेस्टर को तृतीय स्थान मिला।
पोस्टर प्रतियोगिता में तोशिका बीए तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान, ऋतु साहू बीए तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान, श्रद्धा साहू बीएससी तृतीय वर्ष को तृतीय स्थान मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रुप बी और सी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें विजयलक्ष्मी साहू,रितु साहू, जिज्ञासा चंद्राकर, हेमलता निषाद, तोशिका सिन्हा, कशिश चंद्राकर, मानसी छत्री, माहेनूर खान, अदिति साहू एवं श्रद्धा साहू रहें।
कार्यक्रम का संचालन रवि देवांगन प्रोफेसर अर्थशास्त्र ने किया। अंत में महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष तरुण कुमार बांधे ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डा. ग्लैडिस एस. मैथयू समाजशास्त्र, आलोक हिरवानी कंप्यूटर साइंस,चित्रेश बरेठ रसायन शास्त्र,संजय कुमार अंग्रेजी, माधुरी दीवान वाणिज्य, खुशबू ग्रंथपाल, शेषनारायण साहू लैब टेक्नीशियन,जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन,नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।