महासमुन्द

भाजपा सरकार में अजा वर्ग का विकास हुआ-सनम जांगड़े
15-Sep-2025 2:48 PM
भाजपा सरकार में अजा वर्ग का विकास हुआ-सनम जांगड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 सितंबर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने कल स्थानीय भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में विष्णुदेव साय की सरकार और उनसे पहले डॉ रमन सिंह की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में अजा वर्ग के लोगों के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं। गिरौदपुरी सहित अनुसूचित जाति बाहुल क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। गिरौदपुरी में दंडवत पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से सुगम आवागमन के लिए 3 करोड़ रूपए की लागत से अलग से मार्ग बनाए जाएंगे।  उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रदेश में सभी सीटें में जीतेगी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं बनाई जा रही है। अजा वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता प्रदान करने 50 लाख रुपए फं ड रखा गया है। जीएसटी को लेकर किए गए एक सवाल में उन्होंने कहा कि जीएसटी के चार स्लैबों को खत्म कर अब केवल 2 स्लैब 5 और 18 प्रतिशत ही लागू की गई। जिससे जनता को राहत मिलेगी।  श्री जांगड़े ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद वे प्रदेश के सभी जिलों के दौरा कर रहे हैं। महासमुंद जिला में 7 वां जिला है। इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा अजा वर्ग के हितों में किए जा रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाने की योजना है। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, भाजपा नेता राहुल चंद्राकर,आनंद साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट