महासमुन्द

भूमि यादव को स्वर्ण
15-Sep-2025 2:48 PM
भूमि यादव को स्वर्ण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15सितंबर। राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता मैच का आयोजन जिला बलौदा बाजार में किया गया। प्रथम मैच दुर्ग और रायपुर संभाग के बीच खेला गया। जिसमें रायपुर संभाग की टीम विजय रही। इस खेल में बालक -बालिका वर्ग 14, 17, 19 के खिलाडिय़ों का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की खिलाड़ी भूमि यादव कक्षा सातवीं, पिता पोषण लाल यादव पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने टीम को विजय दिलाई। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रिया अधिकारी अंजली बरमाल जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज घृतलहरेे एवं ब्लॉक अधिकारी लीलाधर सिन्हा ने हर्ष व्यक्त किया है। संस्था के प्राचार्य एल कुरील एवं संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता आई एल साहू, एस जैन्द्रे, के आर साहू, पवन डड़सेना, सिद्धांत गायगौरे एवं खेल प्रभारी कामता प्रसाद साहू एवं डोलेश होता और समस्त शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की है।


अन्य पोस्ट