महासमुन्द

सरोज पाण्डेय का स्वागत
15-Sep-2025 2:44 PM
सरोज पाण्डेय  का स्वागत

महासमुंद,15सितंबर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय का स्थानीय बरोंडा चौक में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में भाजपाजनों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

सुश्री पाण्डेय महासमुंद जिले के बागबाहरा घुंचापाली स्थित मां चंडी के दर्शन करने पहुंची थीं। जिलाध्यक्ष येतराम साहू के नेतृत्व में प्रमुख रूप से भाजपा नेता महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, शहर मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, आनंद साहू, निरंजना शर्मा, सुधा साहू, मीना वर्मा, महिला नेत्री उषा पाल, सीता तोंडेकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 स्वागत पश्चात सुश्री पाण्डेय घुंचापाली के लिए रवाना हुई। उनके साथ जिलाध्यक्ष येतराम साहू, भाजपा नेता राहुल चंद्राकर आनंद साहू भी माता के मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किए।


अन्य पोस्ट