महासमुन्द

खो-खो स्पर्धा में सशिमं बागबाहरा ने मारी बाजी
15-Sep-2025 2:27 PM
खो-खो स्पर्धा में सशिमं बागबाहरा ने मारी बाजी

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 सितंबर। बागबाहरा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आयोजित प्रांत स्तरीय तरुण व बाल वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सशिमं बागबाहरा खो-खो के प्रतिभागी विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्र स्तर छत्तीसगढ़, मध्यभारत, महाकोशल और मालवा की प्रतियोगिता 13 और 16 सितंबर को चांपा छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रांत का नेतृत्व करेंगें। उक्त सामूहिक खेलकूद समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। भारत शासन के आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रतिभागियों को एक राज्य के रूप में सम्मिलित किया जाता है।  प्रांत स्तर की प्रतियोगिता में संरक्षक के रूप में चंद्रशेखर साहू, नीलिमा रामटेके और कोच के रूप में सोमनाथ ध्रुव व प्रकाश बरिहा साथ रहे। छत्तीसगढ़ प्रांत स्तर की सामूहिक खेलकूद खो-खो प्रतियोगिता 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सरस्वती शिश मंदिर चांपा में आयोजित थी।


अन्य पोस्ट