महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 सितंबर। चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने एक 14 वर्षीय किशोरी की बीमारी को समय पर पहचान कर एक दुर्लभ बीमारी से उसे बचाया है। इस वक्त बसना सीएचसी में किशोरी का पूरा इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य की बदौलत मरीज को नया जीवन मिला है।
मामला यह है कि चुनौोरडीह गांव निवासी एक 14 वर्षीय बालिका को लगातार पेट दर्द की शिकायत लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना पहुंची। यहां खून की सामान्य जांच और सोनोग्राफी में कोई असामान्य लक्षण नहीं मिले। ऐसे में रोगी के पेट का दर्द एक रहस्य बन गया। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में कार्यरत चिकित्सक डॉ.केशव साहू ने अपने गहन चिकित्सकीय अनुभव का इस्तेमाल करते हुए पेट के टीबी का संदेह जताया। यह एक बेहद दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है जो कुल टीबी मामलों में केवल 1 से 3 प्रतिशत तक पाई जाती श्है। इसके लक्षण जैसे पेट दर्द,सूजन, बुखार, वजन घटना और भूख न लगना अन्य सामान्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। इसका निदान कठिन है और ऐसे मामलों में चिकित्सक की दक्षता और अनुभव ही सही दिशा तय करता है।
इस पूरी घटना पर बसना के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.नारायण साहू ने संतोष व्यक्त किया और बसना की पूरी चिकित्सा टीम नो बच्ची की जान बचाने में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि मरीज की टीबी की जांच कराई। स्थानीय समाजसेवी और उत्तर प्रधान की मदद से मरीज के परिवार को तुरंत रायपुर के शासकीय मेडिकल में भेजा गया। रायपुर में टीबी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गहन और विशिष्ट जांचों के बाद डा.साहू के संदेह की पुष्टि की। यह पुष्टि होने पर बच्ची का तुरंत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.दयानंद होता की देखरेख में इलाज शुरू किया गया। डॉ. साहू ने यह भी बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही नि:शुल्क टीबी उपचार योजना का लाभ लेते हुए मरीज का पूरा इलाज मुफ्त में किया गया। यह विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से एक दुर्लभ बीमारी का भी निदान किया जा सकता है। यह बीमारी पेट के किसी भी अंग जैसे आंत, पेट की झिल्ली या लिम्फ नोड्स को प्रभावित कर सकता है। इसके लक्षणों में पेट दर्द, सूजन, वजन घटना और बुखार शामिल हैं। चूंकि इसके लक्षण सामान्य पेट की बीमारियों जैसे लगते हैं। इसलिए इसका निदान करना अक्सर मुश्किल होता है।