महासमुन्द

सेवा ही संगठन के संकल्प से होगा सेवा पखवाड़ा का आयोजन-येतराम
13-Sep-2025 4:41 PM
सेवा ही संगठन के संकल्प  से होगा सेवा पखवाड़ा  का आयोजन-येतराम

 ‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद,13सितंबर। आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक भाजपा वृहद रूप से सेवा पखवाड़ा का आयोजन करने जा रही है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर भाजपा शहर मण्डल महासमुन्द की कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष येत राम साहू,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, अभियान के मण्डल प्रभारी हेमंत तिवारी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मण्डल महामंत्री द्वय मीना वर्मा,अग्रज शर्मा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

सेवा पखवाड़ा अभियान की प्रस्तावना रखते हुए मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तंक भाजपा के सभी कार्यकर्ता समर्पण की भावना से सेवा एस्वच्छता और जनहित के कई कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। भाजपा शहर मण्डल सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी एम आर विश्वनाथन, सब प्रभारी सब प्रभारी पीयूष साहू, हिमांशु चंद्राकर नियुक्ति किए गए हंै।

भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा के इस महाभियान में जुटने का आह्वान किया है। येतराम साहू ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा, सेवा के संकल्प के साथ इस अभियान को पूरा करने प्रतिबद्ध है।

               इस तरह 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उनकी उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक वितरण सांसद खेलकूद, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता,25 सितंबर को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंत तथा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर होने वाले स्वच्छता अभियान में सभी को सहभागी बनने की अपील की गई है।

               कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री अग्रज शर्मा और आभार महामंत्री मीना वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडल महामंत्री एम आर विश्वनाथन, प्रकाश शर्मा, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी यादव, पंकज चंद्राकर, आनंद साहू, उत्तरा प्रहरे, पप्पू ठाकुर, नईम खान, भगवती करकसे, मनीश बग्गा, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, रविंद्र जैन, सुनीता साहू, मैना कोसले, उषा पाल, हुसैन बानो, सुनेइ विश्वकर्मा सहित भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,शक्तिकेन्द्र और बूथ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट