महासमुन्द

राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के लिए दीपांशु का चयन
13-Sep-2025 4:22 PM
राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के  लिए दीपांशु का चयन

महासमुंद,13 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 सितंबर  तक अहमदाबाद गुजरात में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के छात्र दीपांशु पटले पिता संदीप पटले का चयन हुआ हैं। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से पांच छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें सत्यम वर्मा राजनांदगांव, दीपांशु पटले महासमुंद, मयंक श्रीवास्तव कोंडागांव, वरुण सोनी सरगुजा प्रत्यूष ताम्रकार दुर्ग शामिल हैं।

जानकारी मिली है कि विगत 3 वर्षों से दीपांशु पटले शतरंज की जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रवीण थिप्से जिन्हें ग्रैंडमास्टर का खिताब प्राप्त है, से दीपांशु की 3 साल पहले आयोजन के दौरान मुलाकात हुई थी।

वर्तमान में दीपांशु की 1578 इंटरनेशनल रेटिंग हंै। दीपांशु के नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने पर खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूंटे, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, शिक्षक दशरथ राज यादव, खेल शिक्षक सोहनलाल, डा. एन के मंडपे, कमलकांत लोधी, पूनम पटले, संदीप पटले, सपना अंकुर मेश्राम, संगीता निलेश सोनपिपरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट