महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष ने स्कूल का किया निरीक्षण
12-Sep-2025 3:25 PM
 पालिकाध्यक्ष ने स्कूल  का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12सितंबर। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शासकीय श्रीराम पाठशाला स्कूल का निरीक्षण कर शिक्षा गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर शिक्षा गुणवत्ता के सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान प्रधान पाठक और शिक्षकों द्वारा श्री साहू का सम्मान किया गया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ताए मेनू के अनुसार संचालनए बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा शाला त्यागी बच्चों को स्कूल आने प्रेरित करने हेतु विशेष प्रयास पर जोर दिया। श्री साहू ने कहा कि सभी शिक्षकों का यह प्रयास होना चाहिए कि बच्चों को स्कूल में बेहतर वातावरण मिले। शैक्षणिक के साथ साथ खेल खेल में पढ़ाई जैसे आयोजन कर हम बच्चों को स्कूल आने प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर वार्ड पार्षद भारती राजू चंद्राकर, प्रधान पाठक उर्मिला मरकाम, लक्ष्मी मानकीपुरी, लीनू चंद्राकर, हेमंत चक्रधारी सहित शिक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट