महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11सितंबर। आवेदक सुरिदर सिंह चावला की शिकायत पर ग्राम खरोरा में जारी मेडिकल कालेज निर्माण कार्य के साथ-साथ 13 दुकानों के निर्माण को रोका गया है।
आवेदन में कहा गया है कि जिला हॉस्पिटल की अधिपत्य की खसरा 1607 की शासकीय भूमि जिसमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी चल रहा है, उसे ग्राम पंचायत खरोरा के सचिव एव सरपंच ने नियम विरुद्ध बिना किसी विभाग की अनुमति लिए शासकीय रुपए से 13 दुकानों का निर्माण भी करा रहा है।
आवेदक का आरोप है कि इस निर्माण कार्य के लिए पंचायत के द्वारा ना ही उक्त भूमि को अपने नाम से हस्तांतरण करवाया गया है, न ही नेशनल हाइवे से अनापति प्रमाण पत्र लिया है, ना ही ग्राम एवम् शहर निवेश से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया है और न ही जिला हॉस्पिटल से अनुमति ली गई है।
सुरिंदर चावला का कहना है कि इस भूमि पर जिला हॉस्पिटल के द्वारा नियमानुसार न्यायलय तहसीलदार में उपरोक्त भूमि की आवश्य्कता होने से प्रकरण चल रहा है फिर भी खरोरा पंचायत द्वारा दादागिरी करके अवैध निर्माण कार्य कर 13 दुकानों का निर्माण नियमविरुद्ध किया जा रहा है जिससे हॉस्पिटल जाने वाली मुख्य मार्ग भी अवरुद्ध हो रही है। उक्त संबध में जिला हॉस्पिटल का पत्र भी जारी है। उक्त संबध में कल तीसरी बार कलेक्टर जन्दर्शन में ग्राम पंचायत के अवैध निर्माण को रोक लगाने हेतु निर्देशित किया है।