महासमुन्द
2 कंटेनर में 21 भैंसों को ले जाते 2 हिरासत में
11-Sep-2025 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11सितंबर। आधी रात अंधेरे सूनसान जंगल में एक तेज रफ्तार कंटेनर को चालक ले जा रहा था। लेकिन सोनाखान चौकी के नवागांव बैरियर पर गौ रक्षकों की मुस्तैदी सेपकड़ा गया। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे दो कंटेनर रोककर जब दरवाजे खोला गया तो अंदर 21 भैंसें ठूंस-ठूंस कर कैद थी। मादा और नर भैंसों को बिना चारा.पानी के कत्लखाने की ओर भेजा जा रहा था। गौ रक्षक मनोज जंघेल ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले वन विभाग और सरपंच से मदद मांगी लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। आखिरकार उन्होंने पत्रकारों को फोन कर मदद मांगी। पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने मौके से कंटेनर के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे