महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10सितंबर। योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद एवं अध्यक्ष जनभागीदारी प्रबन्धन समिति के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य करूणा दुबे की अध्यक्षता में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रजत महोत्सव के द्वितीय दिवस पर पुस्तक मेला, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप दीवान अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला महासमुंद, संदीप घोष सांसद प्रतिनिधि, रमेश साहू, कमलेश ध्रुव, अमृत चोपड़ा एल्यूमिनी अध्यक्ष, पवन पटेल, मनीष बंसल, डा. शेषनारायण गुप्ता, लाल विजय सिंहदेव, प्रशांत श्रीवास्तव उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुआ। प्राचार्य प्रो करुणा दुबे ने रजत महोत्सव के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथिओं ने पुस्तक मेला, रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन कर अपने विचार व्यक्त किए। विधायक राजू सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा, शिक्षक तथा पुस्तक तीनों का विशेष महत्व है। संदीप दीवान ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं जो उनकी क्षमताओं का विकास करने में मदद कर सकती हैं। महाविद्यालय में आयोजित पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन प्रकाशकों में सेंट्रल बुक हाउस, गायत्री शक्तिपीठ, पतंजलि चिकित्सालय, स्टार बुक हाउस, बालाजी कृष्ण गोपाल समिति, एसपीबीडी पब्लिकेशन, तथागत पुस्तक भंडार, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग, विमल बुक डिपो और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय महासमुंद शामिल थे।
कालेज के प्राचार्य का कहना है कि पुस्तक मेले का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों से परिचित कराना और उनकी ज्ञानवर्धक आवश्यकताओं को पूरा करना था। इस आयोजन से छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें चुनने और खरीदने का अवसर मिला। पुस्तक मेला एक सफल आयोजन रहा। जिसमें छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित पुस्तकों का लाभ उठाया। इस आयोजन से छात्रों को अपनी ज्ञानवर्धक आवश्यकताओं को पूरा करने और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकें चुनने का अवसर मिला।
यहां प्रदेश के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और रैली शामिल थीं। इन कार्यक्रमों का थीम रजत जयंती तक का सफर था। गोद ग्राम मचेवा तक रैली निकाली गई। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों के साथ ग्रामीणों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में दस छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाई। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में 32 छात्रों ने रजत जयंती महोत्सव के थीम पर आधारित पोस्टर बनाए।
रंगोली प्रतियोगिता में गेंद लाल साहू, वर्षा चंद्राकर, तृप्ति साहू ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पायल प्रजापति ने प्रथम, ऋतिक पहरिया ने द्वितीय, स्वाति जगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतिम में आभार प्रदर्शन डा. मालती तिवारी ने किया। इस अवसर पर सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति और विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। मंच संचालन दिलीप लहरे ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ डा. दुर्गावती भारती, प्रियंका सोनवानी, मनीषा प्रधान, आशुतोष पुरी गोस्वामी, प्रदीप कन्हेर, केशरचन्द्र बनपाल, प्रियंका चक्रधारी, परवीन नजीब, नम्रता तंबोली, डा. जीवन चन्द्राकर, मुकेश साहू, वेद देवांगन एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।