महासमुन्द

भाजयुमो ने फूंका राहुल- तेजस्वी का पुतला
03-Sep-2025 3:37 PM
भाजयुमो ने फूंका राहुल- तेजस्वी का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 सितंबर। जिला भाजपा युवा मोर्चा ने बरोंडा चौक में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव व कांग्रेस का पुतला जलाकर बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस की एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्द की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम प्रभारी जिला भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमन वर्मा व सहप्रभारी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री थे।

पुतला दहन में उपस्थित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहना कांग्रेस और राहुल गांधी की ओछी मानसिकता को दिखाता है। कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की। मोर्चा ने इसे कांग्रेस का हताशा व निराशा का प्रतीक बताते हुए मातृ शक्ति का अपमान निरूपित किया।

इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व समस्त भाजपा जनों ने मातृ शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाते हुए कांग्रेस के सभा में उपस्थित राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत सभी लोगों का विरोध करते हुए उनका पुतला दहन किया। पुतला दहन प्रभारी जिला महामंत्री भाजयुमो अमन वर्मा ने कहा कि जिस

तरह राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री की माँ को अपशब्द कहे गये, वह न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि भारतीय राजनीति के स्तर को गर्त में धकेलने वाला भी है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढयि़ों के लिए यह बेहद गलत संदेश है। जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जिला कोषाध्यक्ष थानसिंह दीवान, गोविंद साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मंडल महामंत्री एमआर विश्वनाथन, पूर्व मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, राजू चंद्राकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट