महासमुन्द

बेमचा हाई स्कूल के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी स्पर्धा के लिए जशपुर रवाना
03-Sep-2025 3:03 PM
बेमचा हाई स्कूल के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी स्पर्धा के लिए जशपुर रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 सितंबर। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित की गई है।

महासमुंद जिले की 17 वर्ष बालक टीम में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद की टीम संभाग विजेता बनकर क्वालीफाई किया है। लिहाजा जिले से हॉकी 17 वर्ष बालक टीम के खिलाडिय़ों में शासकीय उ.मा.वि.बेमचा महासमुंद के राकेश निषाद, पुष्कर साहू, डोगेश निषाद, फलेश यादव, गणेश सेन, राजकुमार निषाद, देवेश कुमार चंद्राकर, सागर सेन, टोमेश चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जय चंद्राकर, देवेंद्र ध्रुव, हर्ष कुमार बघेल, अरविंद विश्वकर्मा,प्रभात कोसरे, सेवक राम विश्वकर्मा कल प्रतियेगिता के लिए रवाना हुए हैं।  जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने सभी खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत विद्यालय को हॉकी खेल उपकरण प्रदाय किया गया है। जिसके माध्यम से नियमित खेल अभ्यास हो रहा हैं। विद्यालय के हॉकी खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग विजेता बनने एवं राज्य प्रतियोगिता में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है।  राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमालआदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट