महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 2 सितंबर। बलौदाबाजार जिले में वन्यप्राणी शिकार के पहले ही 3 आरोपियों को वन कर्मचारियों ने रंगे हाथ दबोचा।
देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कसौंदी बीट कक्ष क्रमांक 244 में रविवार की रात्रि करीब 9 बजे कुछ शिकारियों द्वारा वन्यप्राणी शिकार के लिए विद्युत जीआई तार बिछाकर 11 केवी तार से जोडऩे के फिराक में ही थे कि गश्त कर रहे वन कर्मचारियों द्वारा उनके मकसद को नाकामयाब कर रात्रि में ही 3 आरोपी बालाराम बरिहा. गणेशराम बरिहा एवं गुनसागर बरिहा तीनों ग्राम कुम्हारी थाना राजादेवरी जिला बलौदाबाजार को रंगेहाथ दबोच लिया गया।
आरोपियों से मौके पर ही विद्युत जीआई तार 1.850 किलो (लंबाई करीब 1200 मीटर), खाली दवाई की शीशी,लकड़ी की खूंटी,प्लास्टिक कवर पाइप,बांस की डांगिनी को जब्त किया गया।
आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव(संरक्षण)अधिनियम 1972 की धारा 2(16),9,50,51 एवं संशोधित वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 2022 की सुसंगत धाराओं में पीओआर क्रमांक 15686/04 जारी कर आरोपियों को 1 सितंबर को न्यायालय कसडोल में रिमांड में लेकर जेल दाखिला किया गया है।