महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2सितंबर। महासमुंद पुलिस ने ग्राम खुसीपार से ट्रैक्टर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक ट्रैक्टर कीमती 6लाख 50 हजार रुपए बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी उमांशकर महिलांग ग्राम खुसीपार ने थाना कोमाखान आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सन् 2023 में भाई कलमेश महिलांग के नाम से ट्रैक्टर खरीदा था। जो 29 अगस्त को घर के बाहर खड़ा था। रात में परिवार के सभी सो गये और 30 अगस्त की सुबह 5 बजे उठकर देखा तो गली में ट्रैक्टर नहीं था। आस-पास पता किया, नहीं मिला।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोमाखान में अपराध धारा 303-2 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता जुलता ट्रैक्टर एक बागबाहरा निवासी गजेन्द्र यादव चला रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा।
आरोपी ने अपना नाम गजेन्द्र यादव मौलीमुडा बागबाहरा बताया। उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उक्त ट्रैक्टर कीमती 6लाख,50 हजार रुपए जब्त कर थाना कोमाखान में अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।